UTTARAKHAND

Uttarakhand: कोटद्वार का लाल देश पर कुर्बान, बारामूला में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सूरज नेगी

कोटद्वार/देहरादून: जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया है।कोटद्वार (गढ़वाल) के लालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राइफलमैन सूरज सिंह नेगी सीमा पर हुई गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त हो गए।शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम पसर गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सूरज सिंह नेगी भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट में तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती 14 राष्ट्रीय राइफल्स में थी। शुक्रवार को बारामूला सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ या क्रॉस फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वीरगति को प्राप्त हुए। सूरज सिंह वर्ष 2021 में सेना में भर्ती हुए थे और बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे।

शहीद सूरज दो भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह नेगी और बड़े भाई का नाम पंकज नेगी है।परिजनों ने बताया कि वह सितंबर माह में ही छुट्टी बिताकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी बटालियन का स्थानांतरण रुड़की होना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

शहीद के बलिदान की सूचना से उनके माता-पिता और भाई-बहनों समेत सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।लालपुर के वार्ड-19 के पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने बताया कि गांव ने अपना एक होनहार बेटा खो दिया है।

आज कोटद्वार पहुंचेगा पार्थिव शरीर

परिजनों के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज सेना के वाहन से कोटद्वार स्थित कौड़िया कैंप पहुंचेगा।इसके बाद अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव देह को उनके लालपुर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सूरज सिंह नेगी की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कोटद्वार के वीर पुत्र, राइफलमैन सूरज सिंह नेगी जी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आपकी वीरता और बलिदान को नमन, आपकी शौर्यगाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी।”

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

15 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

15 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

15 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago