UTTARAKHAND

मसूरी में मौसम का कहर: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

मसूरी: बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे एक हेलीकॉप्टर को सोमवार को खराब मौसम के कारण मसूरी के एक स्कूल में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं।

घटना सोमवार दोपहर करीब चार बजे की है, जब ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर पांच श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, रास्ते में घने कोहरे और बारिश के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे पायलट ने हेलीकॉप्टर को मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के खेल के मैदान में उतारने का फैसला किया।

स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक आकाश ग्रोवर ने बताया कि स्कूल परिसर में अचानक हेलीकॉप्टर की तेज आवाज सुनकर छात्र और कर्मचारी हैरान रह गए।बाद में पता चला कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है।

यात्रियों में कुछ लोग हरियाणा के करनाल और कुछ हैदराबाद के रहने वाले थे।स्कूल प्रबंधन ने सभी यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें अतिथि गृह में ठहराया, जहां उनके लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।

देर शाम को सभी यात्री स्कूल से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए, लेकिन हेलीकॉप्टर स्कूल के मैदान में ही खड़ा है। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

18 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

18 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

22 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

23 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

24 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago