UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है, जिससे राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. वहीं, राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ गया है.

सोमवार को केदारनाथ धाम और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली.दोपहर के बाद शुरू हुई बर्फबारी से धामों के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं, जिससे वहां का नजारा बेहद मनमोहक हो गया.बर्फबारी का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे.इस बर्फबारी को राज्य में सर्दी के मौसम की शुरुआत माना जा रहा है.

मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसम के बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था.विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया था.

बर्फबारी के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. यात्रियों को गर्म ऊनी कपड़े, रेनकोट और जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. प्रशासन ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और निर्माण कार्यों पर भी दो दिन के लिए रोक लगा दी है.

मैदानी इलाकों की बात करें तो देहरादून, हरिद्वार और टिहरी समेत कई क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई. मौसम के इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

18 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

19 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

23 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago