UTTARAKHAND

उत्तराखंड में मदरसों पर सख्ती: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थीं संदिग्ध गतिविधियां, 170 से अधिक अवैध मदरसे सील

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में अवैध मदरसों को लेकर एक्शन मोड में हैं। उनके निर्देश पर अब तक 170 से अधिक अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। ये मदरसे या तो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे या उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इन मदरसों की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष सर्वे टीमें गठित की हैं। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

रविवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 13 अवैध मदरसे सील किए गए। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और विशेष रूप से बनभूलपूरा (हल्द्वानी) जैसे क्षेत्रों में कई अवैध मदरसे या तो बंद कर दिए गए हैं या जांच के दायरे में हैं। इनमें से कई स्थानों पर न तो भवन निर्माण की अनुमति ली गई थी, न ही कोई शैक्षिक मान्यता या सुरक्षा मापदंड पूरे किए गए थे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उनकी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उत्तराखंड में हर प्रकार की शैक्षिक संस्था वैध रूप से पंजीकृत हो, उनके संचालन में पारदर्शिता हो और वे किसी भी प्रकार की उग्रवादी या कट्टरता फैलाने वाली गतिविधियों का केंद्र न बनें।

इतने मदरसे सील

ऊधमसिंह नगर65
हरिद्वार43
देहरादून44
पौड़ी02
नैनीताल18
अल्मोड़ा01
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

4 days ago