UTTARAKHAND

पौड़ी: बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनीं कुई गांव की प्रधान, इंजीनियरिंग छोड़ संभालेगी गांव की कमान

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड में चल रहे पंचायत चुनाव के नतीजों में युवा शक्ति का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के कुई गांव में 22 वर्षीय साक्षी ने ग्राम प्रधान बनकर एक नई मिसाल कायम की है।देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने वाली साक्षी ने एक मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी तनख्वाह पर काम करने के बजाय अपने गांव के विकास का रास्ता चुना और चुनाव में जीत हासिल की।

उत्तराखंड के पंचायत चुनावों में इस बार कई शिक्षित और युवा उम्मीदवार मैदान में थे, जिन पर जनता ने भरोसा जताया है।साक्षी की जीत इसी बदलाव का प्रतीक है। देहरादून से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षी अपने गांव वापस लौट आईं और उन्होंने ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया। ग्रामीणों ने भी युवा सोच और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए 22 वर्षीय साक्षी को गांव की बागडोर सौंप दी।

जीत के बाद साक्षी ने कहा कि वह अपनी तकनीकी शिक्षा और शहरी अनुभव का उपयोग गांव के समग्र विकास के लिए करेंगी। उनका सपना गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।साक्षी का कहना है कि उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है और वह अपनी इस पढ़ाई का सदुपयोग गांव के विकास के लिए करेंगी।

साक्षी के प्रधान बनने से गांव के लोग भी काफी उत्साहित हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई और युवा सोच पूरी ऊर्जा के साथ गांव की तस्वीर बदलेगी। यह जीत दर्शाती है कि उत्तराखंड के युवा अब राजनीति में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और गांवों के विकास के लिए आगे आ रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

13 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

13 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

19 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

19 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago