UTTARAKHAND

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा, कार खाई में गिरने से दो युवक बुरी तरह ज़ख्मी

 मसूरी, उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मसूरी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक कार खाई में गिर गई और एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इन हादसों में कई लोग घायल हुए और यातायात भी बाधित हुआ।

कोलुखेत के पास कार खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल
मसूरी-देहरादून रोड पर कोलुखेत स्थित पानी वाले बैंड के पास एक कार (बीआर 06 डीएच 3402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह (32 वर्ष) और देहरादून के नालापानी चौक निवासी अनुराग चौधरी (31 वर्ष) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों और पुलिस ने खाई में गिरे दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा ट्रक, मार्ग बाधित
इसी दिन, मसूरी से कैंपटी की ओर जा रहा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पिछले गेट के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस एसआई छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया, जिससे फंसे हुए वाहन आगे बढ़ सके।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

18 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

18 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

18 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago