Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से मची तबाही, 5 शव बरामद, कई दबे होने की आशंका

Kedarnath News: केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग के पास हुए लैंड स्लाइड में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच चुकी है. बीती रात खराब मौसम और लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था.

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के मलबे से मंगलवार को चार और तीर्थयात्रियों के शव बरामद किए गए। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में अब तक पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को चार और शव बरामद किए गए। ये सभी श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार को हुए भूस्खलन में कई लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें से पांच शव बरामद हुए हैं और तीन लोग घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, खराब मौसम, बर्फबारी और अंधेरे के कारण सोमवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। लगातार गिरते मलबे और पत्थरों से बचाव कार्य मुश्किल हो गया था। मंगलवार सुबह मौसम के सुधरते ही अभियान को फिर से शुरू किया गया और चार शव बरामद किए गए। अभियान अभी भी जारी है क्योंकि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।

शवों की पहचान
मंगलवार को बरामद शवों की पहचान दुर्गाबाई खापर (50) मध्य प्रदेश, तितली देवी मंडल (70) नेपाल, समनबाई (50) मध्य प्रदेश और भारत भाई निरालाल (52) गुजरात के रूप में हुई है। इससे पहले, सोमवार को गोपालजी (50) मध्य प्रदेश का शव बरामद किया गया था। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें गोपालजी के भाई छगन लाल (45) भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक जताया है। पुलिस और आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है, जबकि भूस्खलन से बाधित सड़क को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

13 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago