टिहरी: सहकारिता सम्मेलन का आयोजन, मंत्री धन सिंह बोले- जिले में 25 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

टिहरी: नई टिहरी जिला मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि टिहरी जिले में इस वर्ष 25 हजार लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजगार के अभाव में गांव से कोई भी महिला और युवा पलायन न करें। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सोसायटी का गठन किया जाएगा। जहां पर स्थानीय लोगों को दवाइयां, जैविक उत्पाद जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सभी तरह की सुविधा मिलेगी।

आगामी 15 दिनों के अंतर्गत टिहरी जिले में 20 नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में मिले इसके लिए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां पर लोगों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 0% ब्याज पर ऋण चेक भी वितरित किए गए हैं। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय ,पूर्व विधायक डॉक्टर धन सिंह नेगी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला आदि मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

5 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

14 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

15 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

15 hours ago