UTTARAKHAND

उत्तराखंड आपदा: पौड़ी और धराली में आपदा के कारणों की जांच करेगी भू-वैज्ञानिकों की टीम, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी और उत्तरकाशी के धराली में हाल ही में आई विनाशकारी आपदा के कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भू-वैज्ञानिकों की एक टीम को इन दोनों स्थानों पर भेजने का निर्देश दिया है, जो आपदा के कारणों का विस्तृत अध्ययन करेगी और एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

आईजी एसडीआरएफ बने रेस्क्यू के नोडल अधिकारी

मुख्य सचिव ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जोशी सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, वायु सेना और ग्राउंड जीरो पर काम कर रही अन्य सभी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव अभियान को जल्द से जल्द पूरा करवाएंगे। राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर्षिल घाटी को सेक्टरों में बांटा गया है, और सभी सेक्टर प्रभारियों को अपने काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी बहाली और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

सरकार का अब पूरा ध्यान प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने पर है।मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग और बीआरओ को क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया है। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बताया कि बैली ब्रिज के निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है और राज्य सरकार की एजेंसियां बीआरओ को पूरा सहयोग प्रदान कर रही हैं।उम्मीद है कि जल्द ही बैली ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे यातायात बहाल हो सकेगा।

वायु सेना की सराहनीय भूमिका

बैठक में बताया गया कि वायु सेना के माध्यम से रेस्क्यू अभियान काफी हद तक पूरा हो चुका है।यूकाडा के हेलीकॉप्टरों ने बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला है। इसके अलावा, भारतीय वायु सेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी लोगों को निकालने के साथ-साथ उपकरण और राहत सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भू-वैज्ञानिकों की तीन-तीन सदस्यीय टीमें भेजने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को पत्र भेज दिया गया है बैठक में गृह सचिव शैलेश बगौली समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

15 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

15 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

19 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

20 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

21 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago