Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में फिर बढ़ा भागीरथी नदी का जलस्तर, पुलिस ने यात्रियों को किया सतर्क

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में बुधवार शाम को अचानक फिर से भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने नदी के किनारों से यात्रियों को हटा दिया है। तीर्थपुरोहित और व्यवसायी इस स्थिति से चिंतित नजर आ रहे हैं।

तीन दिन पहले भी भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिसके कारण एक कुटिया बह गई थी और गंगा स्नान घाट जलमग्न हो गए थे। मंगलवार को जलस्तर कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बुधवार शाम को नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया। हालांकि, अभी पानी घाटों के ऊपर नहीं पहुंचा है, लेकिन नदी के बढ़े हुए जलस्तर में पेड़ भी बहते नजर आए हैं, जिससे लोग खतरे को लेकर चिंतित हैं।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

4 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

13 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

14 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

14 hours ago