UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानों में गुलाबी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कई दिनों की शुष्की के बाद आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने गुलाबी ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।हालांकि, अन्य जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान मध्यम हवाएं चलने से पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

मैदानी इलाकों का हाल

राजधानी देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। ठंडी हवाओं के चलने से यहां भी सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री रहा। इसके अलावा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं का तांता जारी

मौसम में ठंडक के बावजूद चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। इस साल केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।अब तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जबकि चारधाम यात्रा में कुल मिलाकर 48 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।प्रतिकूल मौसम के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से जारी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

10 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago