देहरादून में आज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, और मौसम विज्ञान केंद्र ने गर्म हवाओं के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को गर्म हवाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है,
देहरादून:उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, और टिहरी में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, और उधम सिंह नगर सहित मैदानी जनपदों में गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे निवासियों को अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून में अधिकतम तापमान 40.5°C और न्यूनतम तापमान 24.4°C दर्ज किया गया, जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 39.9°C और न्यूनतम तापमान 26.5°C रहा।
इस बीच, मसूरी क्षेत्र और चकराता वनप्रभाग के जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुईं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को खतरा पैदा हो गया। वन विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। राज्य में वर्षा और गर्मी के इस दोहरे प्रभाव से निपटने के लिए नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन आग से निपटने के लिए सक्रिय हैं और जनता से भी सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को दोपहर के बाद हुई बारिश से हल्की राहत मिली है।यमुनोत्री धाम के आसपास के खरसाली गांव, जानकी चट्टी,नारायण पुरी, फूल चट्टी क्षेत्र में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। (बड़कोट में आंधी तूफान चला। इन क्षेत्रों में बारिश होने से आसपास के क्षेत्र में भी गर्मी से राहत मिली है। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गर्मी ने लोगों को झुलसाय। आज भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…