UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदला, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 5 अक्टूबर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आज हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कल के लिए ऑरेंज अलर्ट

सोमवार को मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

राजधानी देहरादून का मौसम

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम या रात के समय हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को देहरादून में दिन में तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई।

प्रशासन और जनता के लिए सलाह

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। लोगों से अपील की गई है कि वे पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों की यात्रा करने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि का भी खतरा बना हुआ है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

11 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago