Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: 12 जनवरी तक तैयार होगी युवा नीति, मंत्री रेखा आर्या ने दिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं को सक्षम बनाने के लिए 12 जनवरी तक युवा नीति तैयार की जाएगी। इस संबंध में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय बैठक में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा नीति लाने के संकल्प को दोहराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि नीति के मौजूदा ड्राफ्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है। हमारा ध्येय है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में हो।

हर क्षेत्र और वर्ग का प्रतिनिधित्व हो, खासकर सीमांत क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों से भी चर्चा की जाए, ताकि उनकी चुनौतियों को भी समझा जा सके। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव नियोजन विजय कुमार जोगदंडे, अपर निदेशक आरसी डिमरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

युवा नीति बनाने में हर वर्ग और हर क्षेत्र के युवक-युवतियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह नीति युवाओं के सपने को साकार करेगी। सरकार न सिर्फ नीति बना रही है, बल्कि उसे प्रभावी रखने के लिए युवा आयोग का गठन भी करने वाली है।
– रेखा आर्या, युवा कल्याण मंत्री

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago