UTTARAKHAND

संघर्ष से ही मिलता है मुकाम : नेहा जोशी

– उत्तराखंड फर्स्ट अभियान : जीआईसी बुरांसखंडा के छात्रों को नेहा जोशी ने स्मार्ट क्लास के उपकरण और नोटबुक


देहरादून। जो बच्चे जीवन में संघर्ष कर आगेे बढते हैं, उन्हें ही मुकाम हासिल होता है। ये बात गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कही।
वो उत्तराखंड फर्स्ट अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज, बुरांसखंडा में नोटबुक एवं बच्चों के स्मार्ट क्लासेस के लिए कंप्यूटर आदि के वितरण के बाद बच्चों से मुखातिब थीं।
नेहा जोशी ने बच्चों से कहा कि जब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे तो स्मार्ट बनेंगे, इसके लिए शिक्षकों को भी स्मार्ट बनना होगा। उन्होंने कहा कि वह पूरे उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में जाती हैं, लेकिन जो परिवार का माहौल मसूरी विधानसभा में देखने को मिलता है और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कई तरह की कमियां होती हैं। लेकिन यह विद्यालय ऐसा है जहां पूरे शिक्षक होने के साथ ही यहां के बच्चे शिक्षा, खेल, विज्ञान में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, जबकि ये बच्चे मीलों पैदल चलकर स्कूल आते हैं।
अगर इन्हें थोड़ा सहारा मिले तो ये निश्चित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य व देश में अपना नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो प्राइवेट स्कूलों में सुविधाएं हैं, वह सरकारी स्कूलों में लाने का प्रयास हम और मसूरी विधानसभा के विधायक गणेश जोशी जी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां पर स्मार्ट क्लास के उपकरण दिए गये। इसके लिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी तो उसका प्रबंध भी किया जायेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मसूरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरण कोहली, बालम बिष्ट, कुशल राणा, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनिता धनाई, घनश्याम नेगी, सुनील चमोली, सुमित भंडारी आदि मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

7 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

44 mins ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago