Categories: Tech World

क्या है स्मार्टफोन को चार्ज करने का 80:20 नियम

हमारी डेली रुटीन लाइफ में स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। बिना स्मार्टफोन के हम कुछ घंटे भी नहीं रह सकते हैं। आज हम पैसों का लेन देन हो या फिर एंटरटेनमें हो लगभग हर जरूरी काम स्मार्टफोन के जरिए ही करते हैं। अगर हमारा फोन खराब हो जाए तो इससे हमारे कई जरूरी काम रुक सकते हैं। स्मार्टफोन ठीक से काम करता रहे इसके लिए हमें इसकी देखभाल की भी जररूत होती है। इसकी बैटरी हेल्थ का हमें खासतौर पर ध्यान रखना होता है। 

अगर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को गलत तरीके से चार्ज करते हैं तो इससे बैटरी तेजी से ड्रेन होना शुरू हो जाती है। वहीं अगर आप इसे नियम से चार्ज करते हैं तो आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन को चार्ज करते समय हमें 80-20 के नियम को जरूर फॉलो करना चाहिए। 

बहुत लोग ऐसे होते हैं जो कभी भी अपने फोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं चार्जिंग के समय भी वे काफी बड़ी गलती करते है जो बैटरी लाइफ को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर 80-20 का नियम क्या होता है और यह कैसे फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाती है। 

फोन को चार्ज करने का 80-20 नियम

फोन को चार्जिंग पर लगाते समय हमें कुछ बातों का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए ताकि बैटरी लाइफ खराब न हो। कई ऐसे यूजर्स हैं जो फोन को चार्जिंग पर लगाकर उसके फुल चार्ज होने का इंतजार करते हैं। मतबल भले ही फोन 90 या फिर 95 पर्सेंट चार्ज हो लेकिन वे उसके 100% तक चार्ज होने का इंतजार करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को सुधार लें। 

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप 80 प्रतिशत तक अपने फोन को चार्ज करते हैं तो यह बेस्ट बैटरी लाइफ देता है। कभी भी फोन को फुल चार्ज नहीं करना चाहिए। अगर आपका फोन 80 से लेकर 90 प्रतिशत तक चार्ज हो गया है तो आपको इसे चार्जिंग से हटा लेना चाहिए। 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

8 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

8 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

8 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago