Categories: Politics

मोदी के हाथ में राष्ट्रपति की इस चिट्ठी में होता क्या है?

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सरकार के गठन को लेकर शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति ने उन्हें फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया और नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित भी किया. इस दौरान महामहिम ने पीएम को एक पत्र भी सौंपा. ये नई सरकार गठन के दौरान की एक प्रक्रिया होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पत्र में क्या लिखा होता है?

राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री को दिए नियुक्त पत्र,
भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने आपको प्रधानमंत्री नियुक्त किया है.
मैं आपसे अनुरोध करती हूं,
i) मुझे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले अन्य लोगों के नामों के बारे में सलाह दें.
ii) राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय बताएं.

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने महामहिम को बताया है कि शपथ ग्रहण के लिए 9 जून की शाम को उन्हें सुविधा रहेगी, तब तक वो मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंपेंगे.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

16 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

16 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

16 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago