दुनिया का सबसे अमीर आदमी: दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? जवाब होगा, इलोन मस्क. लेकिन इतिहास की बात करें तो एक शख्स है जिसके आगे बेजोस, अदानी, बिग गेट्स – इन सब की संपत्ति भी मस्क के साथ जोड़ दी जाए तो वो भी इस शख्स के आगे कहीं नहीं ठहरते. ये कहानी शुरू होती है साल 1324 से. उत्तर अफ्रीका के साम्राज्य माली से एक कारवां मक्का के लिए रवाना हुआ. मक्का जाने वालों की कमी नहीं थी. लेकिन जैसा कारवां माली से निकला था, उसकी बात ही कुछ और थी. 500 घोड़े, सोने से लदे हुए. 48 हजार आम और खास लोग, जिनमें से हर एक ने रेशम का चोगा पहना हुआ था. बीच में माली का राजा चल रहा था. और उसके साथ चल रहे थे 12 हजार गुलाम. इनके अलावा इस कारवां में ऊंटों का एक जत्था भी शामिल था. जिनके ऊपर सोने के ढेर रखे हुए थे. माली का राजा इतना अमीर था, कि उसने मक्का जाने से पहले, दूसरे राज्यों पर हमला किया, ताकि गुलाम इकठ्ठा किए जा सकें. इस राजा का नाम था, मनसा मूसा . अरबी स्त्रोतों के उनके अनुसार हज़ की यात्रा पर मूसा अपने साथ कुल 18 टन सोना लेकर गया था. लोगों की अमीरी का ब्यौरा देने वाली वेबसाइट सेलेब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार मूसा के पास 400 बिलियन डॉलर के बराबर दौलत थी. यानी लगभग 32 लाख करोड़ रूपये. तुलना के लिए 2023 में इलोन मस्क की संपत्ति करीब 16 लाख करोड़ है.
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…