Categories: Dharam Jyotish

बेलपत्र चढ़ाने से महादेव क्यों हो जाते हैं प्रसन्न? जानिए इसके पीछे क्या है मान्यता

MahaShivratri 2025: हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन महादेव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं और शिवजी की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। विशेष रूप से कुंवारी युवतियों के लिए यह व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने में बेलपत्र का महत्व

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए केवल जल और बेलपत्र पर्याप्त होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इससे महादेव भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शिवजी की उपासना बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है।

बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न क्यों होते हैं?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। उन्होंने बिना अन्न और जल के तप किया था और इसी दौरान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर भोलेनाथ की आराधना की थी। ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती ने ही सबसे पहले शिवजी के चरणों में बेलपत्र अर्पित किया था। तभी से शिवजी की पूजा में बेलपत्र अनिवार्य माना जाता है।

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के नियम

  1. शिवलिंग पर 3 से 11 बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन इससे अधिक भी चढ़ा सकते हैं।
  2. बेलपत्र चढ़ाते समय उसका चिकना भाग शिवलिंग पर रखना चाहिए।
  3. भगवान शिव को कभी भी कटा-फटा या धारीदार बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए।
  4. सोमवार, चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या और संक्रांति के दिन बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए।
  5. यदि आपके पास अधिक बेलपत्र नहीं हैं, तो एक ही बेलपत्र को पानी से धोकर पुनः चढ़ाया जा सकता है।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु जल, बेलपत्र और मन से की गई भक्ति द्वारा महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

18 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

19 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

19 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago