UTTARAKHAND

यमुनोत्री धाम का ‘खजाना’ खुला: कपाट बंद होने से पहले 50 लाख का चढ़ावा, 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तरकाशी, उत्तराखंड। भैया दूज के पावन अवसर पर आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।कपाट बंदी से पूर्व जब मंदिर का ‘खजाना’ खोला गया तो इस यात्रा वर्ष में मंदिर समिति को लगभग 50 लाख रुपये की आय होने की जानकारी मिली।इस सीजन में 6,45,000 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और चढ़ावा चढ़ाया।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल और कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि इस बार दान पात्रों और रसीद बुकों के माध्यम से यह आय हुई है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या और आय में मामूली कमी दर्ज की गई है।

विधि-विधान से बंद हुए कपाट

गुरुवार दोपहर 12:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।इस पारंपरिक अवसर पर मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली उनके गांव खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंची।शनिदेव महाराज ने यमुना नदी में स्नान कर अपनी बहन के साथ विशेष पूजा में भाग लिया, जिसके बाद कपाट बंदी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

कपाट बंद होते ही पूरा धाम “जय मां यमुना” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल, खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया।अब अगले छह माह तक श्रद्धालु खरसाली में ही मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

3 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

3 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago