Categories: Other

हंस के बारे में 18 रोचक जानकारी

1. आपने सफेद हंस तो जरुर देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है की हंस काले रंग का भी होता है जो की ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

 2. कुल मिलाकर हंस पक्षियों की 6 अलग-अलग प्रजातियां हैं।

3. इनकी काले गर्दन वाली नस्ल भी होती है, जो की दक्षिण-अमेरिकी क्षेत्र में पाए जाते हैं।

4. हंस की अलग-अलग प्रजातियाँ दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। लेकिन अफ्रीका और अंटार्कटिका ऐसी जगहें हैं जहाँ ये पक्षी नही पाए जाते।

5. हंस की अलग-अलग प्रजातियाँ दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। लेकिन अफ्रीका और अंटार्कटिका ऐसी जगहें हैं जहाँ ये पक्षी नही पाए जाते।

6. हंस सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक हैं। इनका वजन 15 किलो तक भी हो सकता है।

7. एक नर हंस का आकार और वजन मादा हंस की तुलना में अधिक होता है

8. क्या आपको पता है की हंस इस दुनिया के सबसे वफादार प्राणियों में से एक हैं।

9. आपने “दो हंसों का जोड़ा” कहते हुए किसी न किसी को जरुर सुना होगा, दरअसल दो हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक माना जाता है क्योंकि ये पक्षी अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं और पूरी जिंदगीभर एक दुसरे का  साथ देने की कोशिश करते हैं।

10. लेकिन कई बार यह भी देखा गया है इनके बीच तलाक भी हो जाता है और इसके बाद या जीवनसाथी की मौत हो जाने पर वे आगे की जिन्दगी के लिए दूसरा साथी ढूंढ लेते हैं।

11. एक रिसर्च के अनुसार इनके बीच तलाक होने की सम्भावना केवल 6% होती है

12. ये जीव बहुत ही कम उम्र लगभग 3-4 साल के होते हैं तब से ही प्रजनन करना शुरू कर देते हैं।

13. अगर अण्डों की बात करें तो उन्हें सेने के लिए इन्हें 35-45 दिन लगते हैं।

14. एक मादा हंस 3 से 9 अंडे तक दे सकती है।

15. इस पक्षी की याददाश्त बहुत तेज़ होती है।

16. हंस पक्षी दिखने में शांत होते हैं और पानी पर बहुत ही धीरे-धीरे तैरते हैं लेकिन हवा में ये 60 मील प्रति घंटे (95 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ़्तार से उड़ सकते हैं।

17. एक साथ कई सारे हंस जब समूह में उड़ते हैं तो वे एक वी-आकार में उड़ते हैं।

18. क्या आप जानते हैं शुरुआत में लोगों को यही लगता था की हंस सफ़ेद रंग के ही होते हैं। लेकिन 1636 में एंटोनी कैन नाम के एक डच नाविक ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार काले रंग के हंस को देखा।

Tv10 India

Share
Published by
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

17 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

18 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

18 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

18 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

18 hours ago