Categories: sports news

2026 T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की एंट्री का रोमांचक रास्ता, सिर्फ एक आखिरी मौका!

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। दोनों टीमें के लिए टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, जिसे वह हर हाल में भूलना चाहेंगी। टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई। दोनों टीमों के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन दोनों टीमों के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने का एक रास्ता बचा हुआ है। 

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की धरती पर होना है। मेजबान होने की वजह से दोनों ही टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमें (भारत, अन्य सात) डायरेक्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। यानी श्रीलंका को मिलाकर कुल 9 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह पक्की कर लेंगी। इसके अलावा तीन टीमें जो 30 जून, 2024 तक ICC की T20I रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर होंगी। वह भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाएंगी। यहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए मौका बन रहा है। 

मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तानी टीम सातवें नंबर पर काबिज है। आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में कोई भी ऐसी टीम नहीं है, जो इनका खेल बिगाड़ सके और 30 जून तक इन टीमों के टॉप-10 में ही रहने की उम्मीद हैं। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें रैंकिंग के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 mins ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

15 mins ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

31 mins ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

36 mins ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

21 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

21 hours ago