UTTARAKHAND

5 मिनट में सर्दी-जुकाम से राहत: एलर्जिक राइनाइटिस पर देश के 1500 डॉक्टर्स का भरोसा बनी आयुर्वेदिक दवा ‘इम्बो’

गदरपुर के ‘पड़ाव’ सेंटर में कल जुटेगी दिग्गज डॉक्टरों की टोली; यूपी के 18 आयुर्वेदाचार्य बनेंगे ‘इम्बो ब्रांड एम्बेसडर’

गदरपुर/रतनपुरा। बदलते लाइफस्टाइल, बढ़ते प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी के कारण आज एलर्जिक राइनाइटिस (बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम) दुनिया भर में एक बड़ी चुनौती बन चुका है। जहां आधुनिक चिकित्सा (एलोपैथी) में मौजूद दवाएं केवल इसके लक्षणों को कुछ समय के लिए दबाती हैं, वहीं आयुर्वेद में अब इसका जड़ से इलाज संभव हो गया है। आयुर्वेदिक शोध आधारित औषधि “इम्बो” इस बीमारी को खत्म करने में बेहद असरदार साबित हो रही है।
यह महत्वपूर्ण जानकारी पद्मश्री से सम्मानित देश के प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य वैद्य बालेंदु प्रकाश ने साझा की है। उन्होंने बताया कि ‘इम्बो’ दवा के नियंत्रित चिकित्सीय परीक्षणों (Clinical Trials) के दौरान बेहद चौंकाने वाले और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
शोध में दावा: 5 मिनट में दिखा असर, 90% मरीजों को आराम
वैद्य बालेंदु प्रकाश के अनुसार, 100 मरीजों पर किए गए एक विशेष क्लिनिकल ट्रायल में लगभग 90 प्रतिशत रोगियों को ‘इम्बो’ दवा लेने के मात्र 5 मिनट के भीतर राहत महसूस हुई। दवा की इसी प्रभावशीलता के कारण आज देशभर के लगभग 1500 डॉक्टर्स अपनी नियमित चिकित्सा पद्धति में मरीजों को ‘इम्बो’ की सलाह दे रहे हैं।

गदरपुर में कल सजेगा दिग्गजों का मंच, यूपी के 18 डॉक्टर होंगे सम्मानित
इसी कड़ी में कल यानी 16 मई (शनिवार) को गदरपुर तहसील के रतनपुरा स्थित “पड़ाव – स्पेशलिटी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर” में एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी (सेमीनार) का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आ रहे 18 वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “इम्बो ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

यूपी के इन जिलों से जुटेंगे डॉक्टर:
संगोष्ठी में प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, ग्रेटर नोएडा, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, शामली, गाजीपुर, बलिया, कन्नौज और अलीगढ़ सहित कई जिलों के डॉक्टर्स शामिल होकर एलर्जिक राइनाइटिस के इलाज पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
एलोपैथी और आयुर्वेद के टॉप एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन
इस सेमिनार की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ आयुर्वेदिक ही नहीं, बल्कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के कई नामचीन विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में:
डॉ. सुशील टंडन (वरिष्ठ सर्जन)
डॉ. सुनील गौतम (न्यूरोसर्जन)
डॉ. जी.सी. सिंघल (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ)
इसके साथ ही आयुष विभाग और आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कई अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक व विशेषज्ञ भी इस संगोष्ठी का हिस्सा बनेंगे, जो आयुर्वेद के बढ़ते कदमों और इस नई रिसर्च पर अपनी बात रखेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

वट सावित्री व्रत: पूजा में क्यों चबाए नहीं, बल्कि निगले जाते हैं काले चने? जानें इसके पीछे का पौराणिक रहस्य

धर्म डेस्क। सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में…

8 hours ago

उत्तराखंड में मतदाता सूची की बड़ी सफाई: एक साल में घटे 4.5 लाख से ज्यादा नाम, जानें क्या है कारण?

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर निर्वाचन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। पिछले एक…

8 hours ago

बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री की विशेष साधना: नीलकंठ की तलहटी में कर रहे तप, 26 मई से करेंगे कथा

बदरीनाथ। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में विशेष…

9 hours ago

ASI का बड़ा अभियान: उत्तराखंड के 4 ऐतिहासिक स्थलों से पानी का रिसाव रोकेगा पुरातत्व विभाग, मंदिर-किले होंगे सुरक्षित

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के इतिहास को संजोए रखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एक…

9 hours ago

चारधाम यात्रा: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खुशखबरी; बदरीनाथ-केदारनाथ में अब नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, मिलेगा विशेष स्लॉट

देहरादून। चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति…

9 hours ago

देहरादून: 7 साल पहले शादी से इनकार का ‘बदला’ लेने पहुंचा युवक, मां-बेटे पर चाकू से किया जानलेवा हमला

देहरादून: राजधानी के पटेल नगर थाना क्षेत्र में प्रतिशोध और सनक का एक खौफनाक मामला सामने…

1 day ago