Categories: Exclusive

केरल में वर्षा का विकराल रूप: जिलों में जारी हुई चेतावनी, यात्रा पर लगी रोक

New Delhi: दक्षिण के राज्य केरल और तमिलनाडु के कई हिस्से में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। केरल के कई हिस्से में में बारिश होने के कारण अधिकारियों ने रविवार को लोगों खासकर पहाड़ी और तटीय इलाकों में रहने वालों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया।

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लेकर पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और चार अन्य जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

पहाड़ी इलाकों में यात्रा पर रोक

मौसम विभाग ने रविवार दोपहर 1:00 बजे तक केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में मेघ गर्जन के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा और 40 किमी प्रति घंटा वाली धूलभरी आंधी की भविष्यवाणी की है। इडुक्की जिला कलेक्टर ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वापस लेने तक रविवार से जिले के पहाड़ी इलाकों में रात के दौरान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। 

एक अधिकारी ने कहा, ”प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और तहसीलदारों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।” भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एर्नाकुलम और कोट्टायम जिलों में खुदाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तिरुवनंतपुरम के दक्षिणी जिले में शनिवार रात भारी बारिश हुई, जिससे शहर और उसके उपनगरों में जल भराव होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। 

कई जगहों पर जल भराव की स्थिति

‘स्मार्ट सिटी रोड’ का काम पूरा नहीं होने से कई जगहों पर जल भराव की स्थिति हो गई है| कुछ क्षेत्रों में राजधानी शहर और उसके उपनगरों को पार करने वाली नहरें उफान पर हैं। जलभराव से प्रभावित लोगों ने आरोप लगाया कि नहरों और जल निकासी प्रणालियों की मानसून पूर्व सफाई के अभाव के कारण राजधानी शहर और उसके उपनगरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई।

कन्याकुमारी में बांधों की निगरानी

दक्षिण तमिलनाडु के इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण कन्याकुमारी जिले में बांधों पर निगरानी रखी जा रही है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग भी किसी भी संभावित बचाव अभियान के लिए तैयार है। कन्याकुमारी जिला अग्निशमन अधिकारी सत्यकुमार ने बताया, “यदि बाढ़ आती है, तो विभाग किसी भी बचाव अभियान के लिए तैयार है।” सत्यकुमार ने लोगों से जल निकायों के पास न जाने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने बिजली गुल होने पर भी सतर्क रहने को कहा है। 

उन्होंने कहा कि लोग बिजली गुल होने की सूचना तत्काल स्थानीय बिजली दफ्तर को दें और अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं को भी सूचित करें। कन्याकुमारी जिले के 9 बांधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर इन बांधों में पानी का प्रवाह ज्यादा हुआ, तो कुछ बांधों के गेट खोल दिए जाएंगे। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि विभाग की ओर से वर्तमान मौसम की स्थिति के बारे में दिए जा रहे सलाहों का पालन करें।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

17 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

17 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

17 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago