entertainment

Anant-Radhika Wedding: राधिका के माता-पिता खुश, अनंत को दामाद के रूप में पाकर कहा- “हमें राम मिल गए हैं”

देहरादून:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध लिया है। इस खुशी के मौके पर गुजरात के जामनगर में उनका शानदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों ने नवविवाहित जोड़े का बहुत उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट को सभी का शुक्रिया अदा करते देखा जा सकता है।

वीरेन मर्चेंट ने की दामाद की तारीफ:वीरेन मर्चेंट ने कहा, “माफ करना, मेरी हिंदी मुकेश भाई जितनी अच्छी नहीं है, इसलिए मैं इस अवसर पर अंग्रेजी में बात करना चाहता हूं। या मैं कच्छी में भी बोल सकता हूं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, यहां आने के लिए आप सभी का धन्यवाद। और आपकी उपस्थिति दोनों परिवारों और विशेष रूप से अनंत और राधिका के लिए बहुत मायने रखती है। आप सभी ने जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। इसके लिए हम बहुत-बहुत भाग्यशाली हैं।”

राधिका की मां ने अनंत को ‘राम’ कहकर बधाई दी :राधिका मर्चेंट की मां शैला मर्चेंट ने अपने दामाद अनंत अंबानी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “आप सब इतना कीमती वक्त निकाल कर शादी में आए, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी राधिका का नाम कृष्ण की राधा है और मेरे अनंत का जन्म राम नवमी के दिन हुआ था। तो मुझे राम ही मिल गए हैं। आप सब परिवार हैं और आप आए। जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

जामनगर में हुआ भव्य स्वागत
बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में जामनगर के लोग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो में पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाएं राधिका की आरती करके और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत करती दिखीं। राधिका और अनंत दोनों ही बेहद खुश दिख रहे थे। इंटरनेट पर हर तरफ यह वीडियो छाया हुआ था।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

14 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

15 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

15 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

15 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

15 hours ago