UTTARAKHAND

अंकिता भंडारी के माता-पिता पर भालू का हमला होते-होते बचा, जानिए कैसे?

श्रीनगर/पौड़ी: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लौट रहे अंकिता के माता-पिता एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। अपने गांव डोभ-श्रीकोट पहुंचने से ठीक पहले उनका सामना एक भालू से हो गया। सूझबूझ और फुर्ती के चलते वे, उनकी पत्नी और कार चालक सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे।

तबीयत बिगड़ी तो रोकी थी कार
घटना 8 जनवरी की है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि वे 7 जनवरी को सीएम धामी से मुलाकात करने के बाद अगले दिन वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अंकिता की मां सोनी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस कारण उन्हें उल्टी करने के लिए कार रुकवानी पड़ी। सोनी देवी के साथ वीरेंद्र भंडारी और कार का ड्राइवर भी नीचे उतर गए।

अचानक आ धमका भालू
वीरेंद्र भंडारी के मुताबिक, जब उनकी पत्नी सड़क किनारे उल्टी कर रही थीं, तभी अचानक एक भालू उनकी ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। भालू को अपनी ओर आता देख तीनों घबरा गए, लेकिन बिना वक्त गंवाए वे तुरंत कार के अंदर भागे और दरवाजा बंद कर लिया। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को गांव की ओर दौड़ा दिया, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

गांव में भालू की दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार
अंकिता के पिता ने बताया कि डोभ-श्रीकोट और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से एक भालू सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र को भालू के आतंक से निजात दिलाई जाए।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

12 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago