रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के आकस्मिक निधन से केदार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है। 84 वर्षीय पोस्ती का बीते शनिवार देर शाम हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
श्रीनिवास पोस्ती पिछले दो दशकों से बीकेटीसी के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। धार्मिक व्यवस्थाओं के संचालन और तीर्थ परंपराओं के संरक्षण में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्था में दशकों तक उनकी सक्रिय भागीदारी रही और केदार घाटी में आयोजित धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में वे सदैव अग्रणी भूमिका में रहे।
धार्मिक विषयों पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। लेखन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी वे धर्म और परंपराओं से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते थे। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय प्रशासन को निरंतर मिलता रहा।
उनके निधन पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, शिव शंकर लिंग, टी गंगाधर लिंग सहित समिति के पदाधिकारियों, केदार सभा और तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का जीवन धार्मिक सेवा, सामाजिक समर्पण और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित रहा। उनका योगदान केदार घाटी के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…
देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…
देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…
देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…
हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…