देहरादून/नैनीताल। आगामी जनगणना 2027 की प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब आपको जनगणना कर्मचारियों (प्रगणकों) को घर के दरवाजे पर लंबी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। 10 अप्रैल से शुरू होने वाले पहले चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत आप खुद ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण भर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में महज 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।
पोर्टल हुआ लाइव: लैपटॉप पर मैपिंग करना होगा आसान
उत्तराखंड में ‘मकान स्व-गणना’ के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://se.census.gov.in) 10 अप्रैल से सक्रिय हो जाएगी। विशेषज्ञों का सुझाव है कि मोबाइल के बजाय लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करें, क्योंकि इसमें मैप पर घर की लोकेशन मार्क करना अधिक सटीक और आसान होगा।
जब जनगणना कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर पहुंचे, तो आपको बस अपनी 11 अंकों की SE-ID दिखानी होगी। यदि आईडी का मिलान उनके रिकॉर्ड से हो जाता है, तो आपका डाटा सीधे स्वीकार कर लिया जाएगा। आपको दोबारा लंबी पूछताछ और सवालों के जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, आईडी न मिलने या गलत होने पर प्रगणक को दोबारा जानकारी लेनी होगी।
अपील: तकनीक का लाभ उठाएं
“स्व-गणना की प्रक्रिया बहुत सरल है। जो लोग ऑनलाइन विवरण भर देंगे, उनके लिए जनगणना का पहला चरण बेहद आसान हो जाएगा। हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस डिजिटल पहल का हिस्सा बनें।”– इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक जनगणना
चमोली। देवभूमि के शांत पहाड़ों में इस बार शराब की खपत ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त…
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब महज 18 दिन शेष हैं। आगामी 22 अप्रैल…
देहरादून। उत्तराखंड के बेशकीमती साल के जंगलों पर एक बार फिर 'मौत का साया' मंडरा रहा…
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सभी…
सितारगंज। विधानसभा चुनाव से पहले सितारगंज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक नारायण…
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्करुद्रपुर/पंतनगर। थाना क्षेत्र स्थित सिडकुल के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में…