देहरादून, ।उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत आज एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्यसेवक सदन में आयोजित एक विशेष समारोह में चार अलग-अलग विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को शासकीय सेवा के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए शासकीय सेवा को जनसेवा के रूप में अपनाने की सलाह दी।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे। विभागों का विवरण इस प्रकार है:
नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक करियर उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नए दायित्व की शुरुआत है।
मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं की शुचिता का उल्लेख करते हुए कहा:
“राज्य सरकार ने भर्ती प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पूर्व की नकल और भ्रष्टाचार से जुड़ी विसंगतियों पर लगाम लगाने के लिए ही देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसी का परिणाम है कि आज पूरी तरह से मेरिट के आधार पर बिना किसी भेदभाव के योग्य और कर्मठ युवाओं को उनका हक मिल रहा है।”
मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों में शामिल हो रहे नए कार्मिकों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया:
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी ‘विकसित उत्तराखंड’ के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है जिससे युवाओं के लिए निरंतर नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त कार्मिक कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे।
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…