UTTARAKHAND

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘जनता दरबार’, अपने आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

यामीन अंसारी, खटीमा: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे के दूसरे दिन, शुक्रवार को, जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने अपने नगला तराई स्थित आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके तत्काल निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

सुबह से ही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके आवास पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री धामी ने एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनकी शिकायतों और मांगों को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस ‘जन-संवाद’ कार्यक्रम के दौरान शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे, ताकि समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया जा सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती फरजाना बेगम, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

16 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

17 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

17 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

17 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

17 hours ago