भीमताल: भीमताल नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार की देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। मलबा घरों के पास आता देख मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
पीड़ित बिशन राम ने बताया कि रविवार की देर रात पहाड़ी का मलबा उनके मकान तक पहुंच गया। उन्होंने परिजनों के साथ भागकर जान बचाई। पिछले साल भी मलबा आने से बेहद नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि एसडीएम को मौके पर बुलाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया है। साथ ही एसडीएम से आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। पीड़ित परिवारों को कुमाऊं कमिश्नर और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…