नई दिल्ली: सोमवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के दौरान कई लोगों ने तेज आवाज सुनने का भी दावा किया, जिससे पहले तो लगा कि कोई बड़ा धमाका हुआ है। कुछ देर बाद स्पष्ट हुआ कि यह झटका भूकंप का था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:36 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौलाकुआं स्थित दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के पास था, जो अरावली पहाड़ियों से सटा क्षेत्र है। झटके महज 5 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किए गए, जिससे हलचल तेज थी और लोगों को आवाजें सुनाई दीं।
विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में यह पहला मौका था जब भूकंप का केंद्र राजधानी के भीतर ही था। चूंकि इसकी गहराई केवल 5 किलोमीटर थी, इसलिए झटके ज्यादा प्रभावी लगे। आमतौर पर कम गहराई वाले भूकंप अधिक विनाशकारी होते हैं, क्योंकि उनकी ऊर्जा सतह तक तेजी से पहुंचती है।
भूकंपों को उनकी गहराई के आधार पर तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा जाता है:
दिल्ली के इस भूकंप को उथले भूकंप की श्रेणी में रखा गया है, जो अपेक्षाकृत ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…