UTTARAKHAND

हरिद्वार: कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा गंगा में बहे: पहले किया इनकार, फिर बोले- पैर फिसल गया था; उत्तराखंड पुलिस ने बचाई जान

हरिद्वार: भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्‌डा बुधवार को हरिद्वार में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गए. उत्तराखंड पुलिस की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. इस घटना के बाद दीपक हुड्‌डा ने पहले तो हरिद्वार जाने की बात से ही इनकार कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि स्नान के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ.

यह घटना बुधवार को सावन शिवरात्रि के अवसर पर हर की पौड़ी के पास हुई. दीपक हुड्‌डा अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान करने पहुंचे थे. नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगे.मौके पर तैनात उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी और जल पुलिस के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.उन्होंने राफ्ट के जरिए दीपक हुड्‌डा तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, शुरुआत में दीपक हुड्‌डा ने इस बात से इनकार किया कि वह हरिद्वार में थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, हुड्डा ने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और हरिद्वार गए ही नहीं थे. हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने घटना को स्वीकार करते हुए बताया, “मैं महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार गया था, गंगा में स्नान कर रहा था. तभी पैर फिसल गया और पानी में थोड़ा अंदर चला गया. भगवान की कृपा है कि मैं बच गया.”

दीपक हुड्‌डा ने अपनी जान बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मैं भगवान शिव और उत्तराखंड पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं. यह किसी चमत्कार से कम नहीं था. कुछ सेकंड और होते, तो शायद आज मैं जिंदा न होता.” उत्तराखंड पुलिस ने भी इस बचाव अभियान का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया, जिसकी काफी सराहना हो रही है.

दीपक हुड्‌डा, जो एक कबड्डी खिलाड़ी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से भी जुड़े हुए हैं, को 2016 में साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होने का गौरव प्राप्त है.कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में श्रद्धालुओं के बहने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा विशेष बचाव दल तैनात किए जाते हैं.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम: मास्टर प्लान के चलते बदला मंदिर पहुंचने का रास्ता, अब इस ‘आस्था पथ’ से होकर जाएंगे श्रद्धालु

बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…

2 hours ago

बिजली बिल की टेंशन खत्म: छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…

2 hours ago

उत्तराखंड में सोलर निवेश अब महंगा: डॉलर की मजबूती से बढ़ी लागत, नियामक आयोग ने टैरिफ घटाने का दिया प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…

3 hours ago

धराली में आपदा के जख्मों पर लगेगा मरहम: खीर गंगा पर बनेगा ‘मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट’ पुल

भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम  उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…

3 hours ago

उत्तराखंड: हर ब्लॉक में बनेंगे 5 ‘आदर्श गांव’, पंचायत भवन निर्माण के लिए अब मिलेंगे 20 लाख रुपये; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…

22 hours ago

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा: 1.34 लाख को है सरकारी मदद की दरकार, 33 हजार को नहीं मिलती कोई पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

22 hours ago