UTTARAKHAND

उत्तराखंड: क्रिसमस और न्यू ईयर पर आपके खाने की होगी जांच, मिलावट रोकने को FDA ने कसी कमर

देहरादून: क्रिसमस और नववर्ष के जश्न में मिलावट का जहर घोलने वालों पर नकेल कसने के लिए उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है।

होटल और रेस्टोरेंट पर रहेगी नजर
एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला स्तर पर विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। ये टीमें होटेलों, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल इकट्ठा करेंगी। विशेष रूप से मिठाई, नमकीन, बेकरी उत्पादों (जैसे केक-पेस्ट्री), कन्फेक्शनरी और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं: स्वास्थ्य सचिव
स्वास्थ्य सचिव और आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “त्योहारों के दौरान आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। सभी जिलों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं मिलावटखोरी की आशंका हो, तो वे विभागीय पोर्टल या टोल-फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

19 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

20 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago