चमोली: गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में चमोली जनपद के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ पत्रकारों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तुरंत कार्ययोजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गैरसैंण को योग, ध्यान, और अध्यात्म के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देशित किया कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए, और इसके लिए स्थानीय जनता और तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता गैरसैंण का सर्वांगीण विकास है। इसके तहत गैरसैंण भवन में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप, और सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी एक सचिव स्तर के अधिकारी को दी जाएगी, ताकि गैरसैंण में सालभर गतिविधियां चलती रहें और यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…