UTTARAKHAND

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़, दुर्लभ योग में गंगा स्नान से मिलेगा विशेष पुण्य

हरिद्वार, 5 जून 2025 — गंगा दशहरा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था की गंगा उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी समेत तमाम घाटों पर सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। गंगा तटों की इस भारी भीड़ के चलते हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है. आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था और पहली बार मां गंगा धरती पर हरिद्वार में अवतरित हुई थीं. इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमङ रही है. बङी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पौङी पर सुबह से गंगा स्नान कर रहें हैं.

माना जाता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही घरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था, इसीलिए आज के दिन हर की पौङी पर ब्रह्मकुंङ में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है.

इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है. जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित करके सुरक्षा बल तैनात किया गया है. साथ ही ट्रैफिक को लेकर डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है.

दुर्लभ संयोग में गंगा स्नान

इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का अत्यंत दुर्लभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ये वही योग हैं जिनमें देवी गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इन विशेष संयोगों के चलते इस बार गंगा स्नान, दान, जप और तप का फल कई गुना अधिक माना जा रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

16 hours ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

17 hours ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

17 hours ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

17 hours ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

21 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

21 hours ago