नई दिल्ली: थाईलैंड के चियांग माइ में स्थित, वैट मे कैट नोई एक ऐसा मंदिर है जो अपने आप में अनोखा है। इसे ‘नर्क मंदिर’ के नाम से जाना जाता है, जहां श्रद्धालु न केवल शांति और समाधान की तलाश में आते हैं, बल्कि जीवन के गहरे सत्यों से भी सामना करते हैं। यहां कोई देवता नहीं हैं, बल्कि मृत्यु के बाद की आत्मा के अनुभवों का चित्रण है, जो बुरे कर्मों के लिए भोगे जाने वाले कष्टों को दर्शाता है।
इस मंदिर की स्थापना बौद्ध भिक्षु Pra Kru Vishanjalikon ने की थी, जिनका उद्देश्य था लोगों को यह समझाना कि दूसरों को पीड़ा पहुंचाने और पाप करने के परिणाम अंततः दुखदायी होते हैं। इस मंदिर के माध्यम से, वे चाहते थे कि लोग मृत्यु के बाद आत्मा द्वारा भोगे जाने वाले कष्टों को समझें और उनसे सीखें।
यहां आने वाले श्रद्धालु अपने पापों का प्रयाश्चित और पश्चताप करने के लिए आते हैं, और मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन से उनके पापों का प्रायश्चित हो जाता है। इस प्रकार, वैट मे कैट नोई न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि एक आत्म-चिंतन का स्थान भी है, जहां व्यक्ति अपने जीवन के कर्मों पर विचार कर सकता है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…