कहावत: बया का घोंसला हम सभी ने देखा है कि कितने बढ़िया तरीके से बनाती है. उस में गर्मी से, सर्दी से, बरसात से सब से बचने का इंतजाम होता है.
एक बार जाड़े की बरसात के दौरान एक बया अपने घोसले से बाहर निकली तो क्या देखती है कि एक बंदर पेड़ की डाल पर बैठा वरिश में भीग कर थरथर काँप रहा है. उसे बंदर की हालत पर दया भी आई और उसकी नासमझी पर गुस्सा भी.
उसने बंदर से कहा – भैया! तुमने अपने लिए घर क्यों नहीं बनाया. बंदर इस बात से चिढ़ गया और बोला, तुझे क्या मतलब मैं कैसे भी रहूं. लेकिन बयां नहीं मानी, उसने फिर से बंदर को नसीहत देने की कोशिश की – मानुष जैसे हाथ पांव हैं, मानुष जैसी काया, चार महीने वर्षा बीती, छप्पर क्यों नहीं छाया.
बंदर गुस्से में उस पर झपटा. बया ने उड़ कर अपनी जान तो बचा ली पर बंदर ने खिसिया कर उस का घर तोड़ दिया.
इसी पर कहावत बनी है – सीख उसी को दीजिए, जा को सीख सुहाए, सीख जो दीन्ही बांदरा, चिड़िया का घर जाए.
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…