Categories: UTTARAKHAND

हरिद्वार: स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, महकमा गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस ने झबरेड़ा कस्बे की बाग कॉलोनी में कई राउंड फायरिंग करने की घटना का खुलासा किया है। 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घटना को महकमा गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र की बाग कॉलोनी में शुक्रवार की रात को तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अन्य सूत्रों के जरिए जानकारी जुटाई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला व हरिद्वार जिले के 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। जबकि चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शिवांश निवासी झबरेड़ा, अवनीश निवासी अंबेहटापीर थाना नकुड़, जिला सहारनपुर, पंकज व निशू निवासी थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, रोहित निवासी कुराली थाना नकुड़ जिला सहारनपुर, अमन निवासी झबरेड़ी कलां व लवली उर्फ गौरव निवासी कस्बा गंगोह, जिला सहारनपुर बताए हैं।

बाकी चार आरोपी आयुष, अंकुर, शंकर व नितिन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम में मंगलौर सीओ विवेक कुमार, झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा, एसआई नीरज रावत, रविंद्र, रामबीर, रणबीर बलदेव व सुरेंद्र शामिल रहे।

पुलिस ने बरामद किए तमंचे और कारतूस
पुलिस ने आरोपी अमन व अवनीश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक-एक तमंचा और दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पढ़ने लिखने की उम्र में बच्चों ने वर्चस्व के जाल में फंसकर हाथ में अवैध तमंचे थाम लिए। ऐसे में अब उन्हें स्कूल जाने के बजाय जेल जाना पड़ रहा है।

12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे शिवांश का अपने ही क्लास के अभिनव के साथ विवाद हो गया था। जिसको लेकर अभिनव और शिवांश एक दूसरे के खिलाफ इंस्टाग्राम में कमेंट व रील डाल रहे थे। शिवांश के भाई आयुष जिसकी महकमा गैंग के सदस्यों के साथ दोस्ती है, जिसके कहने पर महकमा गैंग के सदस्यों ने अपने अन्य साथियों आयुष, अंकुर उर्फ चीता, शंकर अमोली व नितिन के साथ मिलकर अभिनव के घर पर जाकर उसके परिवार वालों के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी थी। जिससे आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार की जानकारी मिली। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने सात कारतूस के खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Tv10 India

Recent Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहुंच सकते हैं पैतृक गांव पंचूर, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले…

46 mins ago

धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, जगतगुरु आश्रम में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago