UTTARAKHAND

डेंगू और चिकनगुनिया ने देहरादून में दी दस्तक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून: जैसे ही मौसम ने करवट ली, बीमारियों ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डेंगू की रोकथाम को लेकर संबंधित अधिकारियों से जिला स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के साथ तालमेल बनाकर डेंगू संभावित या प्रभावित क्षेत्र में विशेष फोकस किया जाने को भी कहा है. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर खास बैठक की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड के निजी अस्पतालों को भी डेंगू मरीजों की जानकारी भारत सरकार के आईडीएसपी पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी. जिसकी मॉनिटरिंग संबंधित जिलों के सीएमओ करेंगे.

डेंगू को लेकर संवेदनशील पांच जिलों देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि अधिकारी रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जन जागरूकता अभियान में तेजी लाएं. इसके लिए वॉलिंटियर्स की टीमों को हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भेजा जाए. इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस बात पर भी ध्यान देने को कहा है कि राज्य में डेंगू की जांच कर रही निजी पैथोलॉजी लैब भी केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत टेस्ट किट का ही प्रयोग करें. इसको लेकर सभी सीएमओ अपने जनपदों में स्थित निजी लैब को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें.

अप्रैल माह में देहरादून जिले में 19 डेंगू पॉजिटिव केस पाए गए हैं. बीते रोज डेंगू के संदिग्ध मरीजों के 55 सैंपल कलेक्ट किए गए. जिसमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, देहरादून मे एक पॉजिटिव मरीज एक हरिद्वार और एक सहारनपुर के मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. अब तक 968 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक किसी भी मरीज की मौत डेंगू से नहीं हुई है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

16 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

16 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

17 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

17 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

17 hours ago