Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand Landslide News: टिहरी के घनसाली में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, मां और बेटी की मौत

टिहरी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के टिहरी जिले में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। घनसाली के तौली गांव में भारी बारिश के चलते एक घर पर मलबा गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपदा कंट्रोल रूम को रात 3 बजे सूचना मिली कि घनसाली के ग्राम तौली में करीब 1:30 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान में रह रही महिला सरिता देवी और उसकी 15 वर्षीय बेटी अंकिता की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

टिहरी में बीते दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे बालगंगा नदी रौद्र रूप में बह रही है। भारी बारिश से तिनगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी मलबे की चपेट में आ गया। बूढ़ा केदार-कोट विशन मोटरमार्ग का काफी हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। गंगा सिंह और राजेन्द्र सिंह की दो गौशालाओं में 6 मवेशी मलबे में दब गए।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

6 mins ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

12 mins ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

9 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago