Categories: Web Stories

कैसे बनाते हैं कटहल के कोफ्ते

New Delhi: कटहल की सब्जी को अगर अच्छी तरह से बनाया जाए तो इसका स्वाद मटन-चिकन को भी फेल करता है। कटहल की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है। कुछ लोग कटहल की सूखी सब्जी खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग कटहल के ग्रेवी वाली सब्जी खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कटहल के टेस्टी कोफ्ते बनाना बता रहे हैं। एक बार आप ये सब्जी खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा। कटहल के कोफ्ते का स्वाद काफी नॉनवेज जैसा लगता है। आप चटाखेदार और एकदम मुलायम कटहल के कोफ्ते बनाकर खा सकते हैं। जानिए कटहल के कोफ्ते बनाने की आसान रेसिपी।

  • सबसे पहले आधा किलो कटहल को अच्छे से छीलकर बीज निकाल लें और कटहल को उबाल लें।
  • अब उबले कटहल में 2 चम्मच बेसन डाल दें। इसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच नमक डालकर सारी चीजों को मिक्स कर लें।
  • अब मसाला तैयार करने के लिए 6-7 कली लहसुन, 1 टुकड़ा अदरक, 1 बड़ा प्याज, 1 हरी मिर्च डाल दें।
  • इसमें 1 तेज पत्ता के टुकड़े, थोड़ा जायफल, 1 बड़ी इलाइची,  2 छोटी इलाइची, थोड़ा चक्रफूल, दालचीनी, 4-5 लौंग, 8 काली मिर्च और आधा चम्मच जीरा डालकर मसाला पीस लें।
  • अब हाथ पर थोड़ा ऑयल लगा लें और कोफ्ते के डो से थोड़ा लें और छोटे नींबू जैसे आकार का गोल बना लें।
  • इसी तरह सारे कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें और गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • तेल गर्म होने पर सारे कोफ्ते को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आधा स्पून जीरा और 1 तेज पत्ता डाल दें।
  • अब इसमें 2 चुटकी हींग डाल दें और फिर पिसा हुआ मसाला तेज में डालकर भूनें।
  • जब मसाला हल्का तेल छोड़ने लगे तो इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च, थोड़ी हल्की और 1 चम्मच धनिया पाउडर डाल दें।
  • सारी चीजों को अच्छी तरह से पका लें और फिर इसमें 2 टमाटर का पेस्ट डालकर भून लें।
  • टमाटर को तेल छोड़ने तक पकाएं और फिर इसमें अपने हिसाब से जैसी ग्रेवी रखनी है उतना पानी डाल दें।
  • अब पानी को उबाल आने तक पकाएं और फिर इसमें नमक मिला दें।
  • कोफ्ते को ग्रेवी में डालें और फिर इसे 5 मिनट के लिए और पकाने के लिए रख दें।
  • अब कोफ्टे में थोड़ी कसूरी मेथी और हरा धनिया डाल दें और हल्का ठंडा होने पर सर्व करें।
  • गर्मागरम कोफ्ते को आप रोटी, पराठा या पूरी के साथ खा सकते हैं
Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

3 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

5 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago