Categories: UTTARAKHAND

जागेश्वर में पेड़ काटे जाने का सीएमधामी ने लिया संज्ञान

देहरादून: जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत पेड़ों के कटान की संभावना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को सर्वे का पुनरावलोकन करने के आदेश दिए हैं। वास्तव में, जागेश्वर धाम में देवदार के 1000 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव रखा गया है। इस मुद्दे पर पर्यावरणविदों ने आशंका जाहिर की थी। पर्यावरणविदों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया था। अब सीएम धामी के आदेश के बाद इस मुद्दे पर लोगों को आराम की उम्मीद है।

जागेश्वर धाम में पेड़ों को काटे जाने का मामला पिछले दिनों उभरा था, जब लगभग एक हजार पेड़ों को निशाना बनाया गया था। पेड़ों पर नंबर लिखकर उन्हें चिह्नित कर दिया गया था। इससे स्थानीय निवासियों को आहत हुआ। इस पूरे मामले में जागेश्वर धाम के प्रमुख पुजारी हेमंत भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पेड़ों को किसी भी हालत में नहीं कटने देंगे। जोशीमठ और पहाड़ों पर जिस तरह से विकास कार्य चल रहे हैं, उससे पर्यावरण को खतरा हो रहा है। इसलिए सीएम धामी से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई थी।

क्या है पूरा मामला?

जागेश्वर में मास्टर प्लान के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके लिए करीब 1000 देवदार के पेड़ों को काटने का प्रस्ताव दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के लिए रुकावट बन रहे पेड़ों का चिह्नीकरण कर दिया है। इस क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि दारुक वन में खड़े इन पेड़ों को आस्था से जोड़ा जाता है। इनकी कटाई नहीं होनी चाहिए।

जागेश्वर धाम देवदार के जंगल के बीच अवस्थित है। दारुक वन के नाम से भी इसे जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यह दारुक वन भगवान शिव का निवास है। जागेश्वर धाम के विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान के तहत आरतोला से जागेश्वर तक तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। टू-लेन सड़क बनाने के लिए इसकी जद में आ रहे 1000 से अधिक देवदार के पेड़ काटे जा सकते हैं। अब सीएम धामी ने प्लान को लेकर विभागीय अधिकारियों को संशोधन के निर्देश दिए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी करेंगे सम्मानित

देहरादून: देश में आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड सरकार 25 जून…

24 mins ago

भारत का सबसे रहस्यमयी मंदिर, यहाँ देखना मना है!

आज हम आपको ले चलेंगे उस देवभूमि की गोद में, जहां सदियों से एक रहस्य…

1 day ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

वाराणसी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को वाराणसी पहुंचे और उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ…

1 day ago

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास: टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के…

1 day ago

ऋषिकेश को सीएम धामी की बड़ी सौगातें: राफ्टिंग बेस स्टेशन और मल्टी-स्टोरी पार्किंग का शिलान्यास

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में ऋषिकेश का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास…

2 days ago

भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस समापन: सीएम धामी ने श्रमिकों-उद्योगों के सामंजस्य को बताया अहम

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार का दौरा किया, जहां उन्होंने जगद्गुरु आश्रम…

2 days ago