Categories: sports news

केन विलियमसन का ऐतिहासिक धमाका: कोहली और ABD का रिकॉर्ड चकनाचूर, ODI में रचा नया इतिहास

NZ vs SA: पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में केन विलियमसन के शानदार शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

केन विलियमसन की इस नाबाद शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 133 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे किए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली को पछाड़ा

इस मुकाबले से पहले केन विलियमसन को वनडे में 7000 रन पूरे करने के लिए 132 रनों की जरूरत थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। विलियमसन ने 167वें वनडे मैच की 159वीं पारी में 7000 रन पूरे किए।

इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केन अब वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  1. हाशिम अमला – 150 पारियां
  2. केन विलियमसन – 159 पारियां
  3. विराट कोहली – 161 पारियां
  4. एबी डिविलियर्स – 166 पारियां
  5. सौरव गांगुली – 174 पारियां
  6. रोहित शर्मा – 181 पारियां

मैच का हाल

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन के शतक और डेवान कॉन्वे की 97 रनों की पारी की बदौलत 305 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

9 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

9 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

9 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago