नई दिल्ली: हर साल दीवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पावन दिन पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आती हैं, और जिस भी घर-आंगन में उनके चरण पड़ते हैं, वहां धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है। लक्ष्मी जी की कृपा से उस घर में कभी भी धन या अन्य सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती। यही कारण है कि दीपावली को लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। अब आइए जानते हैं इस वर्ष दीवाली कब मनाई जाएगी।
इस साल दीवाली की तारीख को लेकर लोगों में कुछ असमंजस है, क्योंकि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की तिथियों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6:18 बजे समाप्त होगी। इस आधार पर, दीवाली 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5:36 से 6:16 तक रहेगा, जो अत्यंत शुभ मानी जाती है।
इस तरह, 1 नवंबर को माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर, सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति की प्रार्थना करें।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…