Categories: Web Stories

जानें घर पर कैसे बनाएं कच्चे आम का खट्टा-मीठा पन्ना

New Delhi: देश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है, चिलचिलाती गर्मी से लोग लहूलुहान है। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग ड्रिंक्स का सेवन करते हैं ताकि बॉडी को डीहाड्रेशन से बचाया जा सके। अगर आप किसी स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक की तलाश में हैं तो आप कच्चे नाम का पन्ना भी बनाकर पी सकते हैं। कच्चे आम का पन्ना ने केवल स्वाद में लाजवाब लगता है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 1 महीने तक आम पन्ना को स्टोर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आम पन्ना बनाने की विधि?

आम पन्ना के लिए सामग्री:

2 कच्चा आम, 4 बड़े चम्मच सौंफ, पुदीने की कुछ पत्तियां, 3 चम्मच जीरा, काला नमक स्वाद अनुसार, स्वाद अनुसार गुड़

आम पन्ना बनाने की विधि:

  1. आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले 2 आम को धोएं। अब गैस ऑन कर इन्हें कुकर में डालकर उबाल दें। जब आम उबल जाए तब इन्हें ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद आम के छिलके को निकाल लें। अब आम के गूदे को काटकर एक बर्तन में रखें। आम के गूदे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें।
  2. अब ग्राइंडर जार में आम के गूदे, 4 बड़े चम्मच सौंफ, पुदीने की कुछ पत्तियां, 3 चम्मच जीरा, काला नमक डेढ़ चम्मच, आधा गिलास पानी, स्वाद अनुसार गुड़ को डालें। अब इन सभी सामग्रियों को एकदम बारीक पीस लें। अब इस पल्प को आप एक कांच के एयर टाइट कंटेनर में डालें (अगर आप महीनों के लिए इसे स्टोर करना चाहते हैं तो कांच के एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और फ्रिज में रखें )
  3. अब आम का पन्ना बनाने के लिए आप एक गिलास ठंडा पानी लें। उसमें 3, 4 टुकड़े बर्फ के डालें। उसके बड़ा इस पानी में आप 2 बड़े चम्मच तैयार किया हुआ पल्प डालें। आपका आम का पन्ना ड्रिंक तैयार है।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

22 hours ago

केदारनाथ की महिलाओं ने भोजपत्र से बनाईं अनोखी राखियां, PM मोदी और CM धामी को भेजा रक्षासूत्र

रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…

22 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

1 day ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

1 day ago