Categories: UTTARAKHAND

देहरादून: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी

देहरादून: 2 अक्टूबर को (महात्मा गांधी जयंती) जनपद की देसी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे घोषित किया गया है, जिसके चलते कल शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी शराब की दुकान खुली पाई गई, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने बताया कि विभाग ने शराब की बोतलों और केन पर छपे मूल्य से अधिक कीमत यानी शराब की ओवर रेटिंग को लेकर अभियान चलाया है, जिसमें देहरादून की अलग-अलग शराब की दुकानों में छापेमारी की गई. इसी बीच अप्रैल से लेकर अभी तक 37 चालान किए गए हैं और दुकान मालिकों पर करीब 20 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया है.

 कैलाश चंद्र बिंजोला ने बताया कि देहरादून के जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीमें लगातार ओवर रेटिंग के खिलाफ अभियान चला रही हैं, और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. बता दें कि हर साल गांधी जयंती के मौके पर ड्राई डे घोषित किया जाता है, जिससे इस दिन पूरे राज्य में देसी और विदेशी शराब की दुकानों को बंद रखा जाता है.

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

11 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

19 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

20 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

21 hours ago