हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार, 5 मई को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा ओखलकांडा क्षेत्र के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जब बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरा। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में 8 लोग सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला और तीन पुरुषों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा की स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक सुरक्षा उपायों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण की अनुपस्थिति के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…