नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी है. सोमवार (26 फरवरी को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “भारत की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे. उनका योगदान हमें देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अपने विचार और दृढ़ संकल्प से मजबूती देने वाले वीर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. सावरकर जी के जीवन का हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित रहा. देश को स्वतंत्र कराने की उनकी अटल आकांक्षा को कालापानी की यातनाएं भी डिगा नहीं पाईं. अस्पृश्यता को देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा मानने वाले सावरकर जी ने अपने अविरल संघर्ष, ओजस्वी वाणी और कालजयी विचारों से जन-जन को स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. स्वभाषा, स्वभूषा व स्वदेश के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वातंत्र्यवीर का त्याग व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को ध्रुवतारे के समान दिशा दिखाती रहेगी.”
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीर सावरकर को याद किया है. उन्होंने सोमवार (26 फरवरी) को एक्स पर लिखा, “प्रखर राष्ट्रभक्ति और अतुलनीय प्रतिभा के अनूठे संगम, स्वतंत्रता नायक विनायक दामोदर सावरकर जी को शत-शत नमन”
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…