UTTARAKHAND

Dehradun:दून में जाम से परेशान गडकरी, बोले– शुरू करेंगे हवा में उड़ने वाली डबल डेकर बस

देहरादून: मैं जब कभी उत्तराखंड या देहरादून आता हूं तो हर बार हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर से आता हूं। इस बार मैं गाड़ी से आया तो मालूम हुआ कि दून में जाम बहुत बड़ी समस्या है। इस संबंध में ग्राफिक एरा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने भी बताया। ऐसे में मेरा एक सपना है और धामी जी को मैं कहूंगा आप प्रस्ताव भेजो, मैं हवा में चलने वाली डबल डेकर बस देहरादून में शुरू करवा दूंगा।

ये बातें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा, हवा में चलने वाली डबल डेकर बस में सवा सौ-डेढ़ सौ लोग ऊपर ही ऊपर इधर से उधर जाएंगे। उन्होंने कहा, सब संभव है, बस हमें समस्याओं को समझना होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कुछ लोग हैं, जो आपदा को अवसर में बदलते हैं और कुछ लोग अवसर को आपदा में बदलते हैं। ज्ञान बहुत जरूरी है। हमारे यहां ज्ञानी लोग भी बहुत हैं। सरकार में भी बहुत अच्छे-अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन निर्णय नहीं लेते। तो ऐसे अच्छे होने का क्या करना। उन्होंने कहा, हमारे देश में वित्तीय ऑडिट तो होता है लेकिन प्रदर्शन का भी ऑडिट होना चाहिए और जो अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छा प्रदर्शन नहीं करते उनकी छुट्टी कर देनी चाहिए। ऐसे में आने वाले दिनों में जब हमारे देश का आर्थिक विकास होगा तो देश में खुश मानव सूचकांक ऊपर उठेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, आपकी सफलता की खुशी अगर आपके परिवार, मित्रों व समाज को होती है तो असली सफलता वह है और यह सफलता टीम भावना के बिना संभव नहीं है। अगर दूसरे के दुख और दर्द को देख हमारे मन में प्रेम या सहानुभूति पैदा नहीं होती तो हमारे ज्ञान का कोई उपयोग नहीं है। हमारा ज्ञान मानवता और इंसानियत की भावना के बिना अधूरा है। ज्ञान के साथ मानवता का होना बहुत जरूरी है।

ज्ञान के साथ इंसानियत ज़रूरी

गडकरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि आपकी सफलता से आपके परिवार, मित्र और समाज खुश होते हैं, तभी वह सच्ची सफलता है। और अगर हमारे ज्ञान से किसी को सहानुभूति या प्रेम न मिले, तो ऐसा ज्ञान अधूरा है।”

Tv10 India

Recent Posts

रुद्रपुर: नशे में वाहन चलाया तो अब खैर नहीं, होगी कार्रवाई

सड़क हादसों पर डीएम गंभीर, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के दिये निर्देशसमीक्षा बैठक ली, परिवहन…

15 hours ago

पंतनगर विवि कैंपस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने वाला युवक गिरफ्तार

-समाचार पत्रों में आपत्तिजनक कार्ड रखकर किए थे वितरितएसएसपी की कार्रवाई से हड़कंपटीवी 10 इंडिया…

15 hours ago

कैंसर के इन 9 शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचान ली ये चेतावनी तो बच सकती है जान

नई दिल्ली/हेल्थ डेस्क: कैंसर आज दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में…

16 hours ago

केदारनाथ यात्रा 2026: 22 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, हाईटेक सुविधाओं और स्मार्ट कार्ड से लैस होगा पैदल मार्ग

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इस…

16 hours ago

उत्तराखंड में मजबूत होगा ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’, मौसम की हर हलचल पर होगी पैनी नजर; जानें पूरा एक्शन प्लान

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य में आपदा जोखिम को कम करने और सटीक चेतावनी प्रणाली को…

17 hours ago

नीति-माणा जनजाति समागम: पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले- “संस्कृति का संरक्षण हमारी प्राथमिकता”

चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के बिरही बेड़ू बगड़…

17 hours ago